{"_id":"5c1657eabdec22572f4b8520","slug":"91544968170-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी-1आर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी-1आर
Updated Sun, 16 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा, आगरा व अन्य केंद्र...
होडल में ट्रैक जाम के बाद रेलवे प्रशासन बैकफुट पर
सोमवार से इंटरसिटी-ए, बी चलने की संभावना, कोहरे के कारण स्थगित की थी इंटरसिटी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
कोसीकलां (मथुरा)। कोहरे के कारण आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द करने पर गुस्साए दैनिक यात्रियों द्वारा होडल स्टेशन पर हंगामा करने के बाद रेलवे प्रशासन बैकफुट पर आ गया। प्रशासन ने आंदोलन के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस-ए, बी शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेन के सोमवार से चलने की संभावना है।
रेल प्रशासन ने आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कोहरे के चलते 15 फरवरी तक रद्द कर दिया है। गुस्साए दैनिक यात्रियों ने बीते शुक्रवार को होडल रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर रेलवे ट्रैक जाम किया था। इस पर रेलवे अधिकारियों को गीता जयंती एक्सप्रेस को इंटरसिटी के समय चलाने का आश्वासन देना पड़ा। लेकिन आश्वासन पूरा करने के लिए उन्हें इस ट्रेन को आगरा ले जाना पड़ता। समय परिवर्तन के कारण गीता जयंती के समय दैनिक यात्रियों के कोप का शिकार होने की संभावना बनी रहती। इससे बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्थान पर इंटरसिटी एक्सप्रेस-ए चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे ने अतिरिक्त रैक की व्यवस्था की है।
मथुरा जंक्शन के डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को 4211 ए और 4211 बी का नाम दिया गया है। जिसके सोमवार से चलने की संभावना है। दूसरी ओर, ट्रैक जाम करने के आरोप में 17-18 सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दैनिक यात्री पंचायत की रणनीति बनाने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि दैनिक यात्री इसके विरोध में होडल स्टेशन पर पंचायत करेंगे।