{"_id":"5c0d58d7bdec22419217071f","slug":"91544378583-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 40 हजार की नकदी सहित घरेलू सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 40 हजार की नकदी सहित घरेलू सामान राख
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम मेमड़ी में चाय बनाते समय सिलेंडर के आग लग गई। आग लगने से नकदी, गल्ला, घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया।
मेमड़ी निवासी हरप्रसाद पुत्र विहारी लाल अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ सिढ़पुरा के ग्राम मनकई में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी बेटी संगीता (21) तथा रिंपल (18) थी। रविवार सुबह संगीता रसोई में चाय बनाने गई तो लीकेज हो रहे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वह और उसकी बहन चीखपुुकार मचाते हुए घर से बाहर भागीं।
चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए लेकिन इससे पहले ही आग पूूरे घर में फैल गई और सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। आग से घर में रखे 40 हजार रुपये, 10 क्विंटल गल्ला, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। मामले की सूचना पर हरप्रसाद पत्नी सहित अपने घर लौट आए। उन्होंने बताया कि आग से घर में सारा सामान जल गया।