{"_id":"5c0d4c7ebdec2241885d5598","slug":"91544375422-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी की चपेट में आईं तीन गाय, ट्रैक हुआ बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी की चपेट में आईं तीन गाय, ट्रैक हुआ बाधित
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को लखनऊ से नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर तीन गाय कट गईं। इस कारण शताब्दी करीब दस मिनट तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। टूंडला से पहुंची टीम ने इंजन से गो अंश निकालकर गाड़ी को रवाना किया।
रविवार शाम लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी द्रुतगामी ट्रेन जैसे ही मक्खनपुर के समीप पहुंची वैसे ही रेलवे ट्रैक पार करते समय तीन गाय उसकी चपेट में आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने मौके पर ही गायों के चिथडे़ उड़ गए।
गो अंश इंजन में फंस जाने के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक शिकोहाबाद- मक्खनपुर के बीच खड़ी रही। इस दौरान पीछे से आ रही शिकोहाबाद-बरेली पैसेंजर भी खड़ी हो गई। सूचना पाकर रेल यातायात प्रबंधन में हड़कंप मच गया। रेल यातायात प्रबंधक टूंडला की टीम ने इंजन से गो अंश साफ कर गाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया।