फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संदिग्ध हालात में युवक की मौत

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में गोरहा नहर के समीप घर से लापता युवक का लहूलुहान शव मिला है। परिजनों ने नामजदों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बात ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला सिताबी निवासी मेघ सिंह पुत्र परशुराम रविवार की सायं घर के बाहर चौपाल में बैठे हुए थे। उसके बाद वह अपने साथी पूर्व प्रधान नेकराम एवं अन्य साथियों के साथ खेतों की ओर चले गए। देर रात तक जब मेघ सिंह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह परिजन गोरहा नहर के किनारे उनकी तलाश कर रहे थे। तभी गांव से कुछ ही दूर नहर किनारे झाड़ियों में मेघ सिंह का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने गांव के पूर्व प्रधान नेकराम और उसके साथियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का मानना है कि रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। चौकी इंचार्ज आर डी यादव ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिर परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बेटी के लिए तलाश रहा था वर
कासगंज। मृतक मेघ सिंह के परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। उस पर 5 बीघा जमीन है। मेघ सिंह के कोई पुत्र नहीं है। तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री का विवाह वह पूर्व में कर चुका है। दूसरी बेटी के लिए वर तलाश रहा था। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उसकी पत्नी रो रोकर बता रही थी कि वह अपनी दूसरी बेटी बृजेश कुमारी के लिए दो माह में वर तलाश शादी करने की कोशिश में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed