फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एसआईटी ने भी शुरू की फर्जी बोर्ड मामले की जांच

एसआईटी ने भी शुरू की फर्जी बोर्ड मामले की जांच

Wed, 03 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
एसआईटी ने भी शुरू की फर्जी बोर्ड मामले की  जांच
मुजफ्फरपुर में सीबीआई
कासगंज। फर्जीवाड़े में घिरे मध्य भारत ग्वालियर बोर्ड के संचालकों की चिंताएं बढ़ गई है। सीबीआई के साथ एसआईटी ने भी अपनी जांच कर दी है। बोर्ड संचालकों के ठिकाने तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के फर्जी होने का मामला संज्ञान में आने के बाद वर्ष 2012 में संचालक सहित तीन लोगों को जेल भेजा गया था। वर्तमान में तीनों जमानत पर चल रहे हैं। इसके बाद से इस मामले की लगातार जांच चल रही है। 12 सितंबर को सीबीआई की टीम ने 12 सितंबर को एएसपी अखिल कौशिक के नेतृत्व में गंजडुंडवारा पहुंचकर मध्य भारत ग्वालियर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन के संचालक की तलाश की। सीबीआई ने ठिकाना तो तलाश लिया, लेकिन संचालक नहीं मिला। सीबीआई के साथ अब लखनऊ से इस बोर्ड की एसआईटी जांच भी शुरू हुई है। एसआईटी की टीम पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी करने आई। यह बता दें कि गंजडुंडवारा में इस बोर्ड का कार्यालय गनेशपुर के सद्भावना नगर में है और इसी बोर्ड का एक जालसाज गाजियाबाद से भी फर्जीवाड़े का जाल बिछाए हुए है। हाल ही में शिक्षक भर्ती में उत्तर प्रदेश में छह अध्यापक इसी बोर्ड के दस्तावेजों से नौकरी प्राप्त कर चुके हैं उनकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

तीन जांच समिति फिर भी जालसाजी
कासगंज। फर्जी बोर्ड की जांच सीबीआई, शिक्षा विभाग एवं एसआईटी की समितियां कर रहीं है, लेकिन जाल साज ने अपनी जालसाजी नहीं छोड़ी। इसका प्रमाण दिया है शिक्षक भर्ती में नौकरी पा चुके शिक्षकों ने। प्रतिबंध के बाद भी इस बोर्ड से शैक्षिक दस्तावेज जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मामले में सीबीआई के साथ साथ एसआईटी भी जांच कर रही है। एसआईटी की टीम दो बार जनपद में जांच को आ चुकी है । आरएसआर राजपूत, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed