{"_id":"5ba7a653867a5501370efd92","slug":"91537713747-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस दिन सरकार, सेना चाहेगी, उस दिन से एक पत्थर नहीं चलेगा: अहलावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस दिन सरकार, सेना चाहेगी, उस दिन से एक पत्थर नहीं चलेगा: अहलावत
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
1965 की लड़ाई के योद्धाओं के हुए डोगराई सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा। 1965 की भारत पाक लड़ाई के योद्धा और तीन जाट रेजीमेंट के रिटायर्ड मेजर जनरल एसएस अहलावत व रिटायर्ड मेजर जनरल एसएस वर्मा ने कहा कि जिस दिन नेता व सेना चाहेगी उस दिन से सैनिकों पर एक पत्थर नहीं चलेगा। पाकिस्तान को चीन चाहे कितना भी सपोर्ट करे, लेकिन वह भारत से कभी जीत नहीं सकता।
अहलावत स्थानीय होटल में आयोजित 1965 की लड़ाई के योद्धाओं के हुए डोगराई सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अहलावत ने कहा कि अभी सरकार पाकिस्तान को सुधरने का मौका दे रही है। मुख्य अतिथि रिटायर्ड मेजर जनरल एसएस वर्मा ने कहा कि जब से भारत व पाकिस्तान अलग हुए हैं और तब से कश्मीर को अलग होने को पाकिस्तानी भूल नहीं पा रहे।
कहा कि पहले पाकिस्तान अमेरिका की गोद में बैठा था और अब चीन की गोद में बैठा है। आगे कहा कि पाकिस्तान को चीन कितना भी साथ दे, लेकिन वह भारत से नहीं जीत सकता। सम्मेलन में तीन जाट रेजीमेंट द्वारा पाक अधिकृत डोगराई पर कब्जे को लेकर लड़ी गई लड़ाई को लेकर यादेें ताजा की। सभी जवानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर प्रदीप शर्मा, ब्रिगेडियर आरएन माथुर, कर्नल मोहन सिंह, कर्नल महेंद्र सिंह माथुर ने संबोधित किया। संचालन कैप्टन नवाब सिंह ने किया।