फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 अगस्त पर शहर के लिए सुरक्षा का बनाया प्लान

15 अगस्त पर शहर के लिए सुरक्षा का बनाया प्लान

Thu, 02 Aug 2018 10:26 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
15 अगस्त पर शहर के लिए सुरक्षा का बनाया प्लान
15 अगस्त पर शहर के लिए सुरक्षा का बनाया प्लान - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। 15 अगस्त पर शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो चुका है। 15 अगस्त पर विवादों से निपटने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का घेरा बनाया जा रहा है। गुुरुवार शाम एसपी ने स्वयं शहर की सड़कों पर निकलकर स्थिति का जायजा लिया। शुक्रवार को शहर में सुबह सात बजे रिहर्सल किया जाएगा।
विज्ञापन

26 जनवरी को शहर में तिरंगा यात्रा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। कई दिन तक शहर में हिंसा का दौर चला। विवाद में तिरंगा यात्रा में शामिल युवक चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान कई जगह पथराव, फायरिंग और आगजनी की घटनाएं हुईं। ऐसे में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो चुका है। खुफिया विभाग ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को फिर से यात्रा निकाले जाने के इनपुट दिए हैं। शासन और प्रशासन सभी की नजर है। अभी सब कुछ सामान्य है और सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन जुट गया है। शहर में पुलिस के अलावा मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की जाएगी। अराजक तत्वों पर पुलिस की अभी से नजर है। थाना पुलिस, चौकी पुलिस सभी को अपने अपने इलाके में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार शाम एसपी पुलिस फोर्स के साथ खुद निकले और शहर की स्थिति का जायजा लिया। जगह जगह चैक पोस्ट बनाने के निर्देश दिए गए। शहर सुरक्षा प्लान के मुताबिक ड्यूटी बताई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में शांति व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दी जाएगी। पूरे शहर में और जिले में सुरक्षा का अलर्ट रहेगा। यदि कोई भी गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो सख्ती से निपटा जाएगा। पर्याप्त पुलिसबल की व्यवस्था की गई है। शिवहरि मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed