{"_id":"5b4a34384f1c1b43748b4a5d","slug":"91531589688-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जगह-जगह जलभराव
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव/ज्योंति/करहल/बरनाहल/कुरावली/किशनी/कुसमरा/बेवर। जिले में हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। अस्पताल से लेकर थाना परिसर तक में पानी भर गया। वहीं किशनी में चौराईपुर प्राथमिक विद्यालय की इंटरलॉकिंग सड़क धसक गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। किसान धान की बुवाई में जुट गए हैं।
जिले में शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह तक जारी रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने से जिले में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर, नगला रते, बृज कॉलोनी और शिवलाल नगर में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
बेवर में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति स्वास्थ्य केंद्र में देखी गई। जलनिकासी नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी भर गया। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जर्जर आवासों में रह रहे स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
किशनी में रातभर बारिश होती रही। सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो खेत लबालब नजर आए। बारिश से प्राथमिक विद्यालय चौराईपुर को जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क धस गई। वहीं थाना परिसर में जलभराव हो गया। भोगांव में बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नालों की सफाई न होने से सड़कों पर भी जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा। वहीं करहल, कुसमरा, ज्योंति, बिछवां और बरनाहल में भी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
स्कूलों में भरा पानी, बच्चे नहीं गए स्कूल
शनिवार सुबह से ही हो रही बारिश के कारण ज्यादातर छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं गए। इस दौरान स्कूल तो खुले, लेकिन बच्चों की संख्या काफी कम रही। वहीं जिले के कई प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में भी पानी भर गया। इससे यहां कक्षाएं नहीं लग सकीं।
किसानों के चेहरे पर छाई खुशी
बारिश से जहां एक तरफ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। किसानों का कहना था कि बारिश खेतों के लिए फायदेमंद है। इससे धान की रोपाई शुरू की जा सकती है।