{"_id":"5b3cf90f4f1c1b86468b494d","slug":"91530722575-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका को नहीं हैं मैनहॉल की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका को नहीं हैं मैनहॉल की याद
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पालिका को नहीं हैं मैनहॉल की याद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर की सड़कों पर खुले मैनहोल हादसों को न्यौता दे रहे हैं। खुले मैनहॉल व पुलियों में गिरकर आए दिन वाहन सवार घायल हो रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है।
शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्ततम बाजारों में सड़क के बीचोंबीच खुले मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। वाहन चालक आए दिन इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार तो चार पहिया वाहन भी इनमें फंस जाते हैं। रात में तो अक्सर लोग इनमें गिरकर गंभीर घायल हो जाते हैं। इतने हादसों के बाद भी पालिका अफसरों की चिर निद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है। इधर बरसात के मौसम ने भी दस्तक दे दी है, जिसके चलते हादसों की संभावना और बढ़ गई है।
अब तक हुए हादसे
विगत दिवस मेहता पार्क पर खुले मैनहॉल में कार का पहिया चला, जिससे कार में हजारों का नुकसान हो गया। इसके बाद कार चालक ने लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद कार को खिंचवा कर मैनहोल से बाहर निकलवाया। बली मोहम्मद चौराहे पर खुले मैनहोल में रिक्शे का पहिया फंसने पर उसमें बैठे दंपति नीचे गिरकर घायल हो गए। लोगों ने इनका उपचार भी कराया था। इसके अलावा लगभग दो साल पहले जनता दुर्गा मंदिर पर खुले मैनहोल में गिरने से एक बाइक सवार की जान चली गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
यहां हैं खुले मैनहोल
मेहता पार्क, विजय नगर के मोड़ पर, सिविल लाइंस स्थित कचहरी रोड, एक्सिस बैंक के सामने, बली मोहम्मद चौराहा, कैलाश गंज, तहसील रोड, रेलवे रोड, आगरा रोड आदि कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं।
कहते हैं लोग
मेहता पार्क, विजय नगर, कैलाश गंज आदि स्थानों पर कई महीनों से मैनहॉल खुले पड़े हैं। शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
मंसूर अली
मैनहोल में लोग आए दिन इनमें गिरकर घायल होते रहते हैं। पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि जिंदगी सुरक्षित रहे।
राधा मोहन
नाले-नालियों की सफाई अंतिम चरण में है। इन दिनों नालों की सफाई के चलते मैनहोल और पुलियों के ढक्कन खुले पड़े हैं। काम पूरा होते ही इन्हें बंद करवा दिया जाएगा।
मेघ सिंह, सफाई प्रभारी, नगर पालिका एटा