फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रांसफर होने से जिले में बढ़ा शिक्षकों का टोटा

ट्रांसफर होने से जिले में बढ़ा शिक्षकों का टोटा

Mon, 25 Jun 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर होने से जिले में बढ़ा शिक्षकों का टोटा
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा। परिषदीय एवं राजकीय स्कूलों में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से जिले में शिक्षकों का टोटा और बढ़ रहा है। राजकीय विद्यालयों के 13 टीचर्स जहां स्थानांतरित होकर अन्य जिलों को गए हैं वहीं बाहर से मात्र तीन शिक्षक ही आएं हैं। परिषदीय स्कूलों से स्थानांतरित हुए 150 टीचर्स के विरुद्ध अभी तक आने वालों की कोई सूची नहीं है।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे जिले में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण आदेश भारी पड़ रहे हैं। साथ ही शिक्षकों का टोटा और बढ़ रहा है। क्योंकि जिले से जाने वालों की संख्या आने वालों से कहीं अधिक है। राजकीय विद्यालयों से स्थानांतरित हुए 13 शिक्षक शिक्षिकाओं के जवाब में अन्य जिलों से आने वालों की संख्या मात्र तीन है। ऐसे में इन संस्थाओं में टीचर्स की किल्लत और बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

सह जिलाविद्यालय निरीक्षक एसके वर्मा के अनुसार जिले से 13 प्रधानाध्यापक-शिक्षक शिक्षिकाएं गैर जिलों के लिए स्थानांतरित हुए हैं जबकि बाहर से मात्र तीन टीचर्स ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में तो और भी बुरा हाल है। जिले से स्थानांतरित हुए 150 शिक्षक शिक्षिकाओं के जवाब में अभी तक जिले में आने वालों की कोई भी सूची प्राप्त नहीं है। न ही अभी तक बाहर के टीचर्स ने ज्वाइन ही किया है। ऐसे में शिक्षकों की कमी और बढ़ेगी।

जिले में संचालित कुल परिषदीय विद्यालय-1927
कुल प्राथमिक विद्यालय-1366
कुल उच्च प्राथमिक विद्यालय-561
स्थानंातरित शिक्षक शिक्षिकाएं-150
शेष शिक्षक-शिक्षिकाएं-5124
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जिले के 152 टीचर्स बाहर जा रहे हैं। सौ से अधिक रिलीव होकर जा भी चुके हैं। लेकिन अभी तक बाहरी जिलों से आने वालों की सूची नहीं है। न ही किसी ने भी ज्वाइन किया है।
जितेंद्र सिंह यादव, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed