{"_id":"5b180a244f1c1b634d8b5001","slug":"91528302116-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास पर गर्भपात करते पकड़ी एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास पर गर्भपात करते पकड़ी एएनएम
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
abortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के निधौलीकलां क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास पर बुधवार को गर्भपात करते हुए एएनएम को पकड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एएनएम और सफाईकर्मी की पत्नी के साथ बरामद औजारों को जब्त कर आवास को सीज कर दिया। मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई है।
दरअसल, निधौलीकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वीपर राजकुमार को आवंटित आवास में गर्भपात होने की सूचना सीएमओ को मिली। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. महाराज सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान आवास पर गहेतु निवासी महिला रूबी (28)का गर्भपात करते हुए एएनएम शकुुंतला यादव और सफाईकर्मी की पत्नी कौशल्या देवी को रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान टीम को गर्भपात करने के उपकरण मिले। टीम ने उपकरणों को कब्जे में लेते हुए आवास को सीज कर दिया है। बुधवार को एएनएम की ड्यूटी टीकाकरण में लगाई गई थी, मगर वे ओपीडी के दौरान सरकारी आवास पर गर्भपात करते पकड़ी गई। इस दौरान टीम में डा. उजमा अख्तर, डा. स्वाति कटियार, सुधारानी, दीपमाला, हरिशंकर, धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।
सीएमओ के निर्देश पर सरकारी आवास पर छापा मारा था। जहां एएनएम को गर्भपात करते पकड़ा गया। साथ ही गर्भपात करने के उपकरण बरामद हुए हैं। जिन्हें जब्त कर आवास को सीज कर दिया है। मामले की जानकारी सीएमओ को दे दी है।
विज्ञापन
डा. महाराज सिंह, सीएचसी प्रभारी
मामला संज्ञान में आया है। गर्भपात दंडनीय अपराध है। मामले में एएनएम और अन्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ