फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सिंचाई मंत्री ने की संभावित बाढ़ से निबटने की तैयारियों समीक्षा

सिंचाई मंत्री ने की संभावित बाढ़ से निबटने की तैयारियों समीक्षा

Sat, 02 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री ने की संभावित बाढ़ से निबटने की तैयारियों समीक्षा
सिंचाई मंत्री ने की संभावित बाढ़ से निबटने की तैयारियों समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। मंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश धर्मपाल सिंह ने शनिवार को नदरई स्थित निरीक्षण भवन पर आकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावी क्षेत्रों में संभावित बाढ़ से निबटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए गंगा के किनारे निर्मित और प्रस्तावित बंधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बंधों को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। कादरगंज, शहबाजपुर और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री ने एक्सईएन सिंचाई को निर्देश दिए कि पूर्व में गंगा के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम के साथ नियमित निरीक्षण करें तथा संभावित बाढ़ से निबटने के लिए अभी से समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें। बाढ़ की स्थिति होते ही समस्त बाढ़ चौकियों, जिला मुख्यालय और तीनों तहसीलों में कंट्रोल रूम को पूर्णत: सक्रिय कर दिया जाए। नावों और गोताखोरों को चिह्नित कर लिया जाए। क्षेत्र के लोगों के खानपान और ठहरने की व्यवस्था एवं पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान गंगा नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ता है। ऐसे में जलस्तर पर प्रतिदिन पैनी नजर रखें और जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश स्तर पर शासन को भी प्रतिदिन वस्तुस्थिति से अवगत कराए। समीक्षा बैठक के दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई कमलेश कुमार, सहायक अभियंता संजय शर्मा, अवर अभियंता सिंचाई एके सिंह और सिंचाई तथा नलकूप विभाग के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, अधिकारी व कर्मी मौजूद
बाढ़ संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु सिंचाई खंड पीएलजीसी कालोनी के कार्यालय प्रांगण में 01 जून से 31 अक्तूूबर तक के लिए सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। जिसका दूरभाष नंब 05744-247569 है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई खंड संजय शर्मा मोबाइल नंबर 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी जेई प्रथम उपखंड सिंचाई खण्ड एके सिंह मोबाइल नंबर 9359506701 तैनात रहेंगे। प्रथम पाली प्रात: 6 से 2 बजे तक, द्वितीय पाली 2 से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पाली में रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। बाढ़ की समस्त सूचनायें प्राप्त कर संबंधित उच्चाधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रेषित करने तथा दूरभाष पर व्यक्तिगत रूप में प्राप्त शिकायत/सुझावों को रजिस्टर में अंकित करने हेतु कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed