{"_id":"5ae9ed314f1c1b87098b76d1","slug":"91525280049-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जाती किशोरी से की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर जाती किशोरी से की अश्लील हरकत
Updated Wed, 02 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सोरों के एक गांव में खेत पर जा रही किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने अश्लील हरकतें की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
14 वर्षीय किशोरी खेती किसानी के कार्य से अपने खेत पर अकेली ही जा रही थी। गांव का ही निवासी जितेंद्र व उसके साथी ने किशोरी को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। किशोरी ने उनकी हरकतों का विरोध किया। किशोरी के विरोध करने पर युवकों ने उसकी मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। किशोरी जब घायल अवस्था में घर पर पहुंची तो परिवारीजनों ने उससे पूछतांछ की। किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को सारी घटना बताई। आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।