{"_id":"5ae0b5884f1c1b63098b6608","slug":"91524675976-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से बाइक सवार लुटेरों ने लूटे 1.63 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से बाइक सवार लुटेरों ने लूटे 1.63 लाख
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
कासगंज-सिकंद्राराऊ मार्ग पर बुधवार को दिन दहाड़े दो बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर किसान से 1.63 लाख की नकदी भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। किसान ने घटना के संबंध में तहरीर पुलिस को दे दी है।
लूट की वारदात का शिकार किसान धरमवीर पुत्र राजवीर निवासी कांतौर हुआ। बताया गया कि किसान धरमवीर अपने नलकूप के कनेक्शन के लिए धन जमा करने हेतु गांव से नकदी लेकर बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचा था, लेकिन उसका धन दफ्तर में जमा नहीं हो पाया। विद्युत विभाग के कर्मियों ने किसान से एक दो दिन बाद आने की कह दिया। ऐसी स्थिति में किसान वापस गांव लौटने लगा। वह सिकंदराराऊ जाने वाले वाहन में सवार हो गया। मोहनपुरा पहुंचकर उसके समीप ही वह अपने कांतौर जाने के लिए शिवा इंटर कॉलेज पर वाहन रूकवाकर उतर गया। इंटरकॉलेज के पास से ही कांतौर का रास्ता जाता है। इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार युवक अचानक पहुंचे। उन्होंने किसान को तमंचों से कवर कर लिया और नकदी का बैग लूटकर फरार हो गए। लुटेरों के भागने के बाद किसान ने शोर मचा दिया। आस पास के ग्रामीण मौके पर आ गए। यूपी 100 पुलिस भी आ गई। मोहनपुरा के चौकी प्रभारी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक एके सिंह मौके पर पहुंचे। किसान से घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगा दीं।