{"_id":"5adf5e644f1c1b9b098b643c","slug":"91524588132-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का किया बखान
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं का किया बखान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर मेें पंचायतीराज दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा ग्राम प्रधानों को संबोधित कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया।
मंगलवार को प्राइमरी विद्यालय अचलपुर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस का शुभारंभ सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वरिष्ठ एवंसीडीओ उग्रसेन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 14 वें वित्त आयोग की धनराशि से प्राइमरी पाठशाला अचलपुर, प्राइमरी पाठशाला नगला नारायण, प्राइमरी पाठशाला नगला प्रेमी में टाइल्स और शौचालय मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की नीति-सबका साथ सबका विकास करना है। गांवों में बिना किसी भेदभाव के विकास की गंगा बहायी जा रही है। विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी ने योजनाओं से क्षेत्र के लाभान्वित लोगों से अपील की कि वह क्षेत्र के अन्य गरीब जरूरतमंद लोगों को भी लाभान्वित करने के लिये उन्हें जागरूक करें।
सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत शासन द्वारा चयनित 19 गांवों को 16 विकास योजनाओं से संतृप्त किया जा रहा है। विधायक कासगंज देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, बीडीओ देव कुमार जनप्रतिनिधि सियाराम वर्मा, प्रदीप भामाशाह, सुरेंन्द्र माहेश्वरी, विनीत, ग्राम प्रधान नरोत्तम सिंह रहे।