फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सोमवती अमावस्या: गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

सोमवती अमावस्या: गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 16 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या: गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
सोमवती अमावस्या: गंगा में लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कासगंज/सोरों।
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धा का सैलाब गंगा घाटों पर उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा के लहरा, कछला, हरि की पौड़ी, इस्माइलपुर, कादरगंज, शहवाजपुर घाटों पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। हजारों श्रद्धालुओं ने घाटों पर बने प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। निर्धनों को सामान वितरित किया।

सोमवती अमावस्या के चलते रात से ही घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहुर्त के साथ गंगा स्नान शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को विभिन्न घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालु गंगा मैया की जय के जयकारे लगा रहे थे। घाटों पर बने प्राचीन मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। गंगा मैया सहित देवी देवताओं की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। घाटों पर श्रद्धालुओं ने निर्धनों, साधु संतों को अन्न, वस्त्र, धन आदि दान किए।
विज्ञापन


घाटों पर श्रद्धा का सैलाब देर शाम तक चलता रहा। सोरों तीर्थनगरी मेें स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन व पूर्वजों को स्मरण करते हुए तीर्थ पुरोहितों को भोजन कराकर वस्त्र व दक्षिणा दी। श्रद्धालुओं ने श्वेत वाराह मंदिर, श्याम वराह मंदिर, परशुराम मंदिर, बालाजी दरबार, द्वारिकाधीश मंदिर, पंचमहाशक्ति मंदिर, सोमेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में देव दर्शन कर अपनी खुशहाली का आशीष मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट पर दिखाई दिया अव्यवस्था का आलम
कछला गंगा घाट पर अव्यवस्थाएं दिखी। सर्वाधिक परेशानी महिला श्रद्धालुओं को हुई। उन्हें गंगा स्नान के बाद कपड़े बदलने की जगह नहीं मिल रही थी। दुकानदार बार बार झगड़ा कर रहे थे उनकी झोपड़ी की आड़ में महिलाएं कपड़े न बदलें।

गंगा में लगाए गए थे निशान
सोमवती पर्व पर गंगा स्नान को बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रशासन भी सतर्क रहा। श्रद्धालु स्नान करते हुए अधिक गहराई में न चले जाएं, इससे बचाने के लिए बल्लियों को लगाकर निशान बनाए गए थे। पीएसी की यूनिट भी तैनात थी, यदि कोई घटना होती है तो श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया जा सके।


वाहनों की छतों पर लटके थे यात्री
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को पहुंचने से वाहनों की कमी से यात्रियों को भटकना पड़ा। पहले तो गंगा घाट तक पहुंचने के लिए वाहन नहीं मिली। फिर गंगा स्नान के गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहनों की तलाश करनी पड़ी। घंटो इंतजार के बाद उन्हें वाहन मिले। बसों व टेंपो में यात्रियों की संख्या क्षमता से अधिक थी। श्रद्धालुओं को वाहनों की छतों व लटक कर यात्रा करनी पड़ी।

अमांपुर तिराहे से किया रूट डायवर्ट

कासगंज।
सोमवती अमावस्या के चलते चलते बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे। जिससे वाहनों का दबाव सड़क पर बढ़ गया। जिसके चलते जगह जगह कई बार जाम के हालात बने।
गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु गंगा घाटों पर बसों, निजी वाहनों, कारों, टेंपो, टाटा मैजिक के अतिरिक्त ट्रैक्टरों, तांगों से पहुंचे। सुबह के समय तो जाने और आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई। वाहन संचालकों में गंगा घाटों पर जल्दी पहुंचने की जल्दी थी। जिससे कई जगह जाम के हालात बने।

कछला घाट से मानपुर नगरिया तक, सोरों, बिलराम गेट, माल गोदाम चौराहा गेट पर जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस ने अमांपुर रोड पर डायवर्ट कर वाहनों का दबाव सुर्कुलर रोड पर जाने से रोका। जाम को हटवाने के लिए यातायात पुलिस पूरे दिन ही जूझती रही। कछला घाट पर तो जाम से बचने के लिए लोग रेल लाइन से होकर गुजरे। दोपहर बाद ही वाहनों की संख्या कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed