{"_id":"5ad379564f1c1b5c098b4bfe","slug":"91523808598-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम विस्फोट मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम विस्फोट मामले में पुलिस के हाथ खाली
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
faridabad bomb blast
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में तीन दिन पूर्व कुएं में हुए बम धमाके की घटना के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस बम डिस्पोजल स्क्वॉड की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को सायं के समय बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद कुएं में चले जाने के बाद बम विस्फोट हो गया था, जिसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की जांच के लिए आगरा से पहुंची बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम घटनास्थल से नमूने लेकर जा चुकी है। कुएं में बम कहां से आया इस तथ्य की जांच करने के लिए थाना पुलिस जुटी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे पता चल सके की बम कुएं में कैसे पहुंचा। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां आस पास आतिशबाजी का भी काम होता है। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि कुएं में किसने बम या अन्य विस्फोटक पदार्थ डाला। जांच रिपोर्ट आने पर ही सही तथ्य सामने आएंगे। जो भी घटना का दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।