फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पुलिस ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा

पुलिस ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा

Thu, 12 Apr 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने महिलाओं को बेरहमी से  पीटा
नगला गोकुल में कोतवाली पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
मिरहची। मिरहची थाना क्षेत्र में थाना पुलिस ने अपनी सभी मानवीयता को ताक पर रखकर एक मां बेटी की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसके कान का एक पर्दा फट गया। पीड़ित मां बेटी ने एसएसपी से फरियाद की तो सीओ सदर ने उनके बयान दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिलाओं ने महिला आयोग लखनऊ के अलावा दिल्ली में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव सुपैती का है। बताया जाता है कि बीती आठ अप्रैल को विमलेश अपनी जगह पर नींव भरवा रही थी। उसके दोनों बेटे मनोज और सुनील सेना की भर्ती में गए हुए थे। आरोप है कि गांव के ही खुशीराम ने अपने एक सिपाही रिश्तेदार देवेश कुमार जो 100 डायल पर है को सूचना देकर बुला लिया और विमलेश और उसकी विवाहित पुत्री सीमा जो मायके आई हुई थी पकड़कर थाना ले आए। पीड़िता का आरोप है कि उनको एक कमरे में बंद कर थाने के एसआई हरभान सिंह और एचसीपी बच्चन सिंह ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। जिससे उनके गंभीर चोटें आई। पिटाई से सीमा के कान का पर्दा जख्मी हो गया। पीड़िता ने थाने के अधिकारियों द्वारा की गई पिटाई की शिकायत एसएसपी से की। जिन्होंने सीओ सदर को जांच के आदेश दिए। सीओ सदर गुरमीत सिंह ने पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं। वहीं पीड़िता मां बेटी ने थाना पुलिस की शिकायत राज्य महिला आयोग के अलावा केन्द्रीय महिला आयोग में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed