फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पत्नी के हत्यारे पति और सास को आजीवन कारावास

पत्नी के हत्यारे पति और सास को आजीवन कारावास

Wed, 11 Apr 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारे पति और सास को आजीवन कारावास
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
कासगंज।
विज्ञापन

पत्नी को आग लगाकर जलाकर मार देने के मामले में जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश त्रिपाठी ने पति एवं विवाहिता की सास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं दहेज अधिनियम की धारा में दोनों को दोष मुक्त किया गया। दहेज के आरोपों के संबंध में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं हो पाए। जिससे आरोपी दोष मुक्त हुए।

15 जुलाई 2014 को विवाहिता नीतू को उसके पति दुर्गेश ने घर में कमरे में पकड़ लिया और दुर्गेश की मां संतो देवी निवासी सिरावली ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे विवाहिता पूरी तरह से जल गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना सोरों में दहेज अधिनियम व हत्या की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। इस मामले में सोरों पुलिस ने चार्जशीट दायर की। न्यायालय में जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र गोला एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच काफी बहस हुई। जिला जज ने पत्रावली पर मौजूद सभी साक्ष्यों को देखा। दहेज अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत साक्ष्य नहीं मिले, लेकिन जिला जज ने धारा 302 एवं धारा 326 आईपीसी के अंतर्गत अलग-अलग सजा सुनाई। पत्नी की हत्या के लिए दुर्गेश एवं उसकी सास संतो देवी को दोषी माना गया। जिला जज ने धारा 326 के तहत दोनों आरोपियों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई एवं 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया। वहीं हत्या की धारा 302 में दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed