फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कनेक्टिंग चैंबरों के सहारे घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

कनेक्टिंग चैंबरों के सहारे घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कनेक्टिंग चैंबरों के सहारे घरों में पहुंच रहा दूषित  पानी
फिरोजाबाद। जलनिगम द्वारा शहर में बनवाए जा रहे कनेक्टिंग चैंबर जनता के लिए अभिशाप बन रहे हैं। कनेक्टिंग चैंबर और पाइप लाइन के जरिए घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। ओमनगर और संत नगर में चैंबर के सहारे घरों तक दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। शिकायत पर शुक्रवार को जलनिगम की टीम ने कई स्थानों पर चैंबर खुलवा कर देखे।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत जलनिगम शहर में सीवर कनेक्टिंग चैंबर का निर्माण करा रहा है। जलनिगम अफसरों की अनदेखी से ठेकेदार घटिया सामग्री से चैंबर बना रहे हैं। लोगों ने मामले में कई बार शिकायतें कीं, लेकिन जलनिगम अफसरों ने ठेकेदार को वरदान दे दिया। जलनिगम अफसरों की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी अब जनता के लिए अभिशाप बनती जा रही है। दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला ओम नगर और संत नगर में पिछले कई दिनों से दूषित पानी आपूर्ति की शिकायतें आ रहीं थीं।
विज्ञापन


जलकल विभाग कई दिनों से पाइप लाइन चेक करा रहा था, लेकिन पाइप लाइन लीकेज नहीं मिली।
जलकल विभाग के एई पीके सिंह मामले की गंभीरता को देखते हुए संत नगर पहुंचे। ओम नगर और संत नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सीवर चैंबर खुलवा कर देखे तो चैंबर से होकर पानी पाइप लाइन में जाता मिला। उन्होंने बताया कि जब चैंबर गंदे पानी भर जाएगा, तो यही गंदा पानी पाइप लाइन से घरों तक पहुंचेगा। उक्त स्थानों पर पाइप पाइन लाइन अलग से डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed