फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सोमवार की ट्रेन मंगलवार को आई

सोमवार की ट्रेन मंगलवार को आई

Tue, 03 Apr 2018 08:12 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
सोमवार की ट्रेन मंगलवार को आई
मथुरा। एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में हुए प्रदर्शन से रेल मार्ग प्रभावित रहा। सोमवार को जो ट्रेन आनी थी वह मंगलवार को आई। जबकि तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


हिंसक प्रदर्शन के चलते मथुरा से गुजरने वाली ट्रेनों को दूर दराज के स्टेशनों पर रोक दिया गया था। इसके चलते मंगलवार को निजामुद्दीन से झांसी तक जाने वाली ताज एक्सप्रेस, कोटा से निजामुद्दीन जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस और कोटा से चलने वाली होली डे स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा सोमवार रात नौ बजे आने वाली मालवा एक्सप्रेस मंगलवार सुबह पांच बजे आई।
विज्ञापन


कोटा से पटना जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से चली। दादर अमृतसर एक्सप्रेस 16 घंटे देरी से आई। डाउन रूट की कोटा पटना एक्सप्रेस छह घंटे, समता एक्सप्रेस एक घंटे, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस छह घंटे, अप रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे, इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस दो, मंगला एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गुजरी। ट्रेनों के देरी से चलने के चलते यात्री रात भर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed