{"_id":"5ab549934f1c1bba758b7260","slug":"91521830291-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने छात्र के सिर में मारा डंडा, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक ने छात्र के सिर में मारा डंडा, लहूलुहान
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। साथी छात्रों की शिकायत पर गुस्साए प्रधानाध्यापक से छात्र के सिर में डंडा मार कर सिर फोड़ दिया। बाद में प्राथमिक उपचार करा कर उसे घर भेज दिया। बच्चे के सिर में चोटी लगी देख परिजन परेशान हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एबीएसए ने शिक्षक को निलंबित करने की संस्तुति की है।
थाना एका के गांव नगला मदार निवासी विजयपाल सिंह का दस बेटा त्रिमोहन पाढ़म के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शुक्रवार सुबह छात्र परीक्षा देने स्कूल आया था। देर से स्कूल पहुंचे पहुंचने पर साथी छात्रों ने प्रधानाध्यापक रिषी यादव से बेर खाने जाने की शिकायत कर दी। शिकायत सुनते ही प्रधानाध्यापक ने आपा खो दिया और छात्र के सिर में डंडा मार दिया। डंडा लगते ही छात्र के सिर से खून बहने लगा तो अध्यापक एवं छात्र बैचेन हो गए। अध्यापक छात्र को एक चिकित्सक के पास ले गए और प्राथमिक उपचार करा कर घर भेज दिया।
छात्र घर पहुंचा तो परिवार के लोग हैरान रह गए। पिता विजयपाल बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचा तो स्कूल बंद मिला। पिता ने शिक्षक पर नशे की हालत में बेटे का सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूचना पर एबीएसए एका स्कूल पहुंचे और जांच के बाद प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति बीएसए से की। एबीएसए श्रीक़ांत पटेल ने कहा कि प्रधानाध्यापक रिषी यादव द्वारा छात्र का सिर फोड़ने एवं शराब पीकर विद्यालय आने पर उनके निलंबन की संस्तुति की गई है।