फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कोरोगेशन फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

कोरोगेशन फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 06 Mar 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोगेशन फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान
आग बुझाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मीरा ग्लास स्थित कोरोगेशन फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। श्रमिक आग बुझाने दौड़े। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। आग लगने से फैक्ट्री में करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शहर की पॉश कालोनी गणेशनगर निवासी नरेंद्र कुमार मित्तल की थाना दक्षिण अंतर्गत मीरा चौराहे के पास मीरा ग्लास के नाम है फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर कोरोगेशन (गत्ते के डिब्बा बनाने का काम) का काम उनके पुत्र योगेश मित्तल करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कोरोगेशन फैक्ट्री में अचानक शार्ट सर्किट से लगी आग देखते ही देखते गत्ते के स्टॉक में तेजी से फैली तो श्रमिकों में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर फैलते ही फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक बाहर की ओर दौड़े।
विज्ञापन


उन्होंने आग बुझाने का प्रयास करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। आग की सूचना पर सीएफओ जशवीर सिंह एवं एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास किया। फैक्ट्री गोदाम पूरी तरह से बंद होने से आग बुझाने में दिक्कत हो रही थी। गोदाम में गत्ता भरा होने से आग अंदर ही अंदर धधक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक योगेश मित्तल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी या फिर अन्य कारण से स्पष्ट कहना मुश्किल है। नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया है। मशीनों के मैकेनिक आने के बाद पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ।

फैक्ट्री संचालक योगेश मित्तल ने बताया होली की छुट्टी हो जाने के कारण कोरोगेशन फैक्ट्री का काम पिछले चार पांच दिनों से बंद चल रहा था। मंगलवार को फैक्ट्री चालू करने के लिए श्रमिक आ गए थे।श्रमिक काम को शुरू करते इससे पहले ही उन्होंने आग लगने की सूचना दे दी। इसके कारण काम शुरू तक नहीं हो पाया था।

मीरा ग्लास के कोरोगेशन गोदाम में आग लगने की खबर लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 50 श्रमिक आग बुझाने में जुट गए। श्रमिकों ने आग की लपटों को काबू करने के लिए वहां पड़ी मिट्टी का प्रयोग किया। मिट्टी काफी गीली होने से आग की लपटें उठना बंद हो गई। इसके कारण आग फैल नहीं सकी। यदि लपटें उठतीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।


चीफ फायर ऑफीसर जसवीर सिंह ने कहा मीरा ग्लास फैक्ट्री में आग के कारणों की जांच हो रही है। फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान फायर हाईडेंट प्वाइंट नहीं मिला। फैक्ट्री के अंदर माल भरा है। यदि समय से गाड़ियां नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले में फैक्ट्री संचालक को नोटिस दिया जा रहा है। अन्य कांच फैक्ट्री में जांच के ही साथ नोटिस देने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed