{"_id":"5a9ed7d24f1c1bf17b8bace2","slug":"91520359378-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ तक के एमओयू उद्योग बंधु में निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ तक के एमओयू उद्योग बंधु में निपटाएं
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। औद्योगिक विकास आयुक्त अनूपचंद्र पांडे द्वारा वीडियो कांफ्रेंस से यूपी इनवेस्टर्स समिट में साइन हुए एमओयू की समीक्षा की। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि 100 करोड़ से नीचे के एमओयू यानी वास्तविक इनवेस्टर्स के प्रकरण उद्योग बंधु के माध्यम से निपटाएं।
योगी सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने ओर बड़े उद्योगों को प्रदेश में लगाने के लिए 21-22 फरवरी को लखनऊ में यूपी इनवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। फिरोजाबाद जनपद से 18 इनवेस्टर्स ने 800 करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए थे। शासन स्तर पर इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है।
औद्योगिक विकास आयुक्त अनूपचंद्र पांडे ने वीडियो कांफ्रेंस में कहा कि 100 करोड़ से नीचे के एमओयू डीएम के मेल आईडी पर भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि डीएम वास्तविक इनवेस्टर्स के एमओयू की समीक्षा कर उद्योग बंधु के माध्यम से प्रकरण निपटाएं। आपैचारिकताएं निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पूरी कराएं। इसके बाद समस्या आने पर शासन को बताएं।
विज्ञापन
शासन उनका निदान करेगा। उन्होंने कहा कि इनवेस्टर्स प्रदेश में निवेश कर बेरोजगारी दूर करें। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाएं। प्रक्रिया तेजी से पूरी कर लापरवाही न बरतें। डीएम नेहा शर्मा, सहायक आयुक्त अमरेश पांडे, सहायक प्रबंधक प्रबंधक आरके पाठक शामिल रहे।
औद्योगिक विकास आयुक्त अनूपचंद पांडे ने कहा कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए इनवेस्टर्स का स्वागत हैं। यह प्रक्रिया अनवरत रूप से चलती रहेगी। उद्योग विभाग को कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जो सुविधाएं पूर्व में साइन इनवेस्टर्स को मिलेंगी, वे सुविधाएं नए इनवेस्टर्स को मिलेंगी।