फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दो गांवों के बीच फायरिंग, दो घायल

दो गांवों के बीच फायरिंग, दो घायल

Mon, 05 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो गांवों के बीच फायरिंग, दो घायल
demo pic - फोटो : demo pic
मारहरा (एटा)। गांव त्रिलोकपुर और हाथरस सिकंदराराऊ के जुलहापुर के ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और होमगार्ड से भी ग्रामीणों ने मारपीट कर रायफल भी छीन ली। जिसे बाद में कई थानों की पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। घटना की जानकारी पर एटा के साथ ही हाथरस जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को गांव त्रिलोकपुर निवासी राजीव और जुलहापुर निवासी जयवीर के साथ हुई मारपीट फायरिंग की घटना के बाद रविवार को भी तनाव रहा। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें मुकेश के पैर, रवि के गले के पास गोली लग गई। जिन्हें घायल अवस्था में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची मारहरा पुलिस के सिपाही केशव और होमगार्ड देशराज के साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट कर दी। होमगार्ड के कब्जे से आरोपी रायफल छीनकर ले गए। जिसे बाद में हाथरस और जिले की आधा दर्जन पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मारहरा ने बताया कि पुलिस के साथ मारपीट और रायफल छीनने वालो का पता लगाया जा रहा है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसी मौके पर दो गांव के बीच हुए संघर्ष के दौरान उपद्रवियों ने भूसे की बुर्जी और बिटोरा में आग लगा दी। जिससे कई लोगाें का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दो गांव के लोगों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना पर मारहरा पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। साथ ही हाथरस जिले की पुलिस ने भी मामले को नजरंदाज कर दिया। उसे लेकर रविवार को दो लोगों की लड़ाई दो गांव के पनप गई।

पुलिस के सामने होती रही फायरिंग
मारहरा। मामूली विवाद को लेकर हुई दो गांव के लोगों के बीच फायरिंग आधा घंटे से अधिक समय चली। जानकारी पाकर मारहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी उपद्रवी फायरिंग करते रहे। बाद में जब अधिक संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तब कहीं जाकर आरोपियों ने फायरिंग को बंद किया।


ये था मामला
मारहरा। गांव लालपुर स्थित ईंट भट्ठे पर हाथरस सिकंदराराऊ के जुलहापुर निवासी जयवीर और त्रिलोकपुर मारहरा के राजीव से ट्रैक्टर में बंधी रस्सी को खोलने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया था। उसी को लेकर रविवार को भी दोनों के बीच फायरिंग की घटना हुई।

ऐसे रविवार को पनपा विवाद
मारहरा। रविवार राजेश निवासी जुलहापुर अपनी पत्नी को लेकर सुसराल जा रहा था। उसी समय ईंट भट्ठा के निकट मौजूद लोगों ने अश्लील भाषा प्रयोग कर दिया। इसकी जानकारी राजेश ने गांव के लोगों को दी। इसे लेकर जुलाहपुर के लोगों ने भट्ठे पर मौजूद त्रिलोकपुर के दो लोगों की पिटाई कर दी। जिसकी सूचना उन लोगों ने त्रिलोकपुर दी। इसके बाद दोनो गांव के लोग आमने सामने आ गए।


पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम
मारहरा। दो जिलों की सीमा विवाद के चलते उप जिलाधिकारी एटा ने अपने विभाग की राजस्व टीम को मौके पर बुलाया और उस टीम से घटना स्थल की भूमि की नक्शे के साथ पैमाइश कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed