फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के आठ बाल वैज्ञानिक हुए चयनित

इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के आठ बाल वैज्ञानिक हुए चयनित

Wed, 28 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के आठ बाल वैज्ञानिक हुए चयनित
Award - फोटो : demo pic
एटा। लखनऊ में प्रस्तावित दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड योजना की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में जिले के छह विद्यालयों के आठ बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। राज्य प्रदर्शनी 14 व 15 मार्च को लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल गंगा विहार कालोनी चिनहट तिराहा मल्हौर रोड पर संपन्न होगी।
विज्ञापन


जिले के बाल वैज्ञानिक प्रदेश में नाम कमा रहे हैं। गणित विज्ञान में उत्साह बढ़ाने के लिए भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना जिले में परवान चढ़ रही है। विगत दिनों तीन जिलों की संयुक्त प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जिले के आठ बाल वैज्ञानिक चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


यह छात्र-छात्राएं अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर चयनित आठ बाल वैज्ञानिकों में चार बालक एवं चार बालिकाएं शामिल हैं। इनमें दो वर्णी जैन इंटर कालेज, दो मां सरस्वती उमा विद्यालय, आदर्श इंटर कालेज जलेसर, आरडी इंटर कालेज अलीगं, राजकीय हाईस्कूल जहांगीराबाद एवं आदर्श इंका रुपधनी का एक-एक छात्र शािमल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल की राधा व बृजेश भी सूची में
इस वर्ष ग्रामीण अंचल के विद्यालयों केे विद्यार्थियों को भी स्थान मिला है। इतना ही नहीं पहली बार किसी उच्चीकृत विद्यालय राजकीय हाईस्कूल लालपुर जहांगीराबाद का छात्र ब्रजेश कुमार एवं आदर्श जनता इंटर कालेज रुपधनी की छात्रा राधा भी चयनित हुई है।


क्या है इंस्पायर अवार्ड योजना
भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान के द्वारा बाल प्रतिभाओं को चिह्नित एवं बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना द्वारा वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। जिला स्तरीय प्रतिभाग के लिए चिह्नित छात्र-छात्राओं को मॉडल निर्माण के लिए दस हजार रुपये एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनितों को पचास हजार रुपये की राशि दी जाती है। योजना के जिला समन्वयक अरुण प्रकाश दुबे ने बताया कि इस बार नेशनल के लिए चिह्नित बाल वैज्ञानिकाें को आईआईटी या देश की किसी बड़ी तकनीकी संस्था के प्रोफेसर द्वारा गाइड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed