{"_id":"5a96e48a4f1c1b0d658b4ff2","slug":"91519838346-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज जंक्शन पर कुलियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज जंक्शन पर कुलियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कुलियों ने हड़ताल कर दी। जंक्शन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान कुलियों ने विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों का निशुल्क रूप से सहयोग किया।
कुली संघ के प्रधान गिरीश चंद्र नागर ने कहा कि पूरे देश में कुलियों की हड़ताल चल रही है। कुली रेलवे से ग्रुप डी में समायोजन करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और रेल मंत्रालय इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले रहा है। कुलियों का काम काज पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक पोषण का संकट बना रहता है।
कुलियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें ग्रुप डी की नौकरी में समायोजित किया जाए। हड़ताल प्रदर्शन के बाद कुलियों ने वरिष्ठ नागरिकों, विकलांग व्यक्तियों एवं अस्वस्थ व्यक्तियों का कार्य निशुल्क रूप से किया। गिरीश चंद्र नागर, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, परमानंद, दीपक, पप्पू, सोनूपाल, रामपाल आदि मौजूद रहे।