{"_id":"5a954aac4f1c1b3f658b5368","slug":"91519733420-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में शराबी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में शराबी ने किया हंगामा
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद में अवैध शराब बरामद की गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। जमानत पर आए हत्यारोपी ने सोमवार शाम शराब पीकर अपनी मां और पत्नी को पीट दिया। पड़ोसी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी तो उसने नशे में कोतवाली पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उसने दो बार दीवार से अपना सिर फोड़ लिया। इस पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। देर रात सभासद की मदद सेे उसे घर भेजा गया। इसके बाद मंगलवार सुबह उसे शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया गया।
विगत तीन वर्ष पूर्व महावीर गंज निवासी पूरन सिंह राजपूत की होली के पर्व पर हत्या करने के मामले में बुलबुल पंडित को कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आए बुलबुल पंडित ने विगत सोमवार रात अपनी सगी मां और पत्नी से शराब पीकर मारपीट एवं अभद्र व्यवहार कर दिया। इसके बाद वह पड़ोसी गोपाल राजपूत, जो कि मृतक पूरन का भाई है, को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर गोपाल के परिवार की महिलाओं ने फोन करके कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी।
इस पर पुलिस ने बुलबुल पंडित को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। कोतवाली पहुंचते ही शराबी ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया और दीवार में सिर मारकर खून निकाल लिया। खून निकलते ही कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गये। इस पर स्थानीय सभासद को बुलाकर बुलबुल को बमुश्किल घर भेजा गया। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने बुलबुल का मेडिकल करा शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया।