{"_id":"5a6776164f1c1b90268b60fa","slug":"91516729878-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना-क्षत्रिय संगठन इंटेलीजेंस की रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना-क्षत्रिय संगठन इंटेलीजेंस की रडार पर
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी (नीलेश शर्मा)। जिले में करणी सेना से लेकर क्षत्रिय संगठन इंटेलीजेंस की रडार पर हैं। संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। ऐसा फिल्म पद्मावत की रिलीजिंग को लेकर हो रहा है।
देश भर में भारी विरोध के बीच 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत रिलीज हो रही है। ऐसे में शासन ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। जिले में भी पुलिस से लेकर खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है।
एलआईयू, एसआईओ, सीआईयू के साथ आईबी करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ ही क्षत्रिय संगठनों के पदाधिकारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है। उनके कार्यक्रमों की मानीटरिंग करके हररोज की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके ठीक दूसरे दिन 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस है। ऐसे में शासन ने अफसरों को कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
जिले में सिर्फ दो टाकीज चालू
मैनपुरी जिले में वर्तमान में दो टाकीज ही चालू हैं। शहर में कृष्णा टाकीज और भोगांव में शिव पैलेस का संचालन हो रहा है। अफसरों की नजर सिर्फ कृष्णा टाकीज पर है।
कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है।
ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी एसपी
मुझे क्षत्रिय समाज के साथ ही जीवन भर रहना है। व्यापार तो चलता ही रहता है। फिल्म से किसी भी समाज की भावना आहत हो रही है तो मैं फिल्म अपनी टाकीज में नहीं चलाऊंगा।
सूर्यकांत दीक्षित, प्रोपराइटर कृष्णा सिनेमा मैनपुरी