{"_id":"5a425d4d4f1c1b0b788b5029","slug":"91514298701-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे से बाइक टकराने पर पथराव-फायरिंग में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे से बाइक टकराने पर पथराव-फायरिंग में पांच घायल
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। राया के गांव आयराखेड़ा में मंगलवार की दोपहर बच्चे से बाइक टकराने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए, इसके बाद जमकर पथराव हुआ, गोलियां भी दागी गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। एक युवक को गोली भी लगी है। वहीं, पथराव में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है। सूचना पर आधा दर्जन थानों का फोर्स पहुंच गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।
थाना राया के गांव अयराखेड़ा निवासी देवेंद्र बघेल का दो वर्षीय नाती यश पुत्र राजेंद्र सड़क किनारे खेल रहा था। इसी बीच गांव के विवेक पुत्र अशोक पाठक की बाइक बच्चे से टकरा गई। इसको लेकर लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा और लाइसेंसी हथियार लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और एक दूसरे को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर फेंके गए। इसके अलावा गोलियां भी दागी गईं। गोलियां चलने से गांव में भगदड़ मच गई।
उधर, गोली लगने से देवेंद्र सिंह बघेल पुत्र मोहर सिंह घायल हो गया। वहीं, पथराव में देवेंद्र पक्ष के प्रेमपाल और दूसरे पक्ष के मिंकू पुत्र पंकज पाठक, विजय और अजय घायल हो गए। सूचना पर राया समेत आधा दर्जन थानों का फोर्स पहुंच गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। देवेंद्र पक्ष के भगवान सिंह पुत्र उधर सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।