{"_id":"5a340ecb4f1c1b502b8b4bb3","slug":"91513361099-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ क्षेत्र में सर्दी से अज्ञात व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ क्षेत्र में सर्दी से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सर्दी में ठिठुरने से रामगढ़ क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सैलई के विवेकानंद स्कूल के पास मिले शव को थाना पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है। पुलिस भी मौत की वजह सर्दी मान रही है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सैलई चौराहा के निकट स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना थाना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के संबंध में पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान क्षेत्रीय वाशिंदों ने बताया कि मृतक भीख मांगने का काम करता था। सर्द रात होने से उसकी हालत शाम को काफी खराब हो गई थी।
वरिष्ठ उप निरीक्षक रामगढ़ ने कहा कि शीत लहर के चलते उसकी मौत हुई है। शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने शनाख्त नहीं की। इसके कारण शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।