फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो दुकान से हजारों रुपये की चोरी

दो दुकान से हजारों रुपये की चोरी

Fri, 15 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
दो दुकान से हजारों रुपये की चोरी
चोरी - फोटो : अमर उजाला
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित दो दुकानों का चोर ताला तोड़कर 28 हजार रुपये की नकदी और हजारों का सामान चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने तीसरी दुकान का भी ताला तोड़ दिया। हालांकि चोरी करने में सफल नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


थाना रिजोर क्षेत्र के गांव मिश्री निवासी अजय पुत्र शिवकुमार की शहर के शिकोहाबाद रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। अजय की दुकान के पास ही अनिल पुत्र राजेंद्र निवासी सराय जवाहरपुर रिजोर की परचून की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर अजय की दुकान से आठ हजार रुपये की नकदी और 90 हजार रुपये का सामान और अनिल पुत्र राजेंद्र की दुकान से बदमाश बीस हजार रुपये की नकदी और 15 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने संजय मशीनरी स्टोर के भी ताले तोड़ दिए। हालांकि सफल नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पीड़ित लोगों ने कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में पीड़ित अजय कुमार ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय से अनाज-सामान चोरी

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार चोरों ने ताले तोड़ दिए और गैस सिलेंडर, चूल्हा और अनाज चोरी कर ले गए। मामले में प्रधानाध्यापिका नीतारानी ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed