फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षक बनने को भी आधार अनिवार्य

बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षक बनने को भी आधार अनिवार्य

Tue, 12 Dec 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षक बनने को भी आधार अनिवार्य
आधार कार्ड
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में अब कक्ष निरीक्षकों की मनमानी नहीं चल सकेगी। बिना आधार कार्ड के किसी भी शिक्षक को कक्ष निरीक्षक या परीक्षा की अन्य टीमों में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा के दौरान कक्षा कक्ष में ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों पर बोर्ड की पहली नजर है। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर रहने वाले सभी शिक्षकों को अपना आधार कार्ड डीआईओएस के माध्यम से बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन


जिससे कि परीक्षा के दौरान शिक्षकों की पहचान की जा सके कि जो शिक्षक को कार्ड जारी हुआ वह वही है या नहीं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में डीआईओएस को निर्देश जारी किए हैं कि वे जनपद के सभी कालेजों के शिक्षकों के आधार नंबर प्राप्त कर उनको उपलब्ध कराएं। ऐसा इस लिए किया जा रहा है कि परिषद द्वारा अपने स्तर से ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केवल कक्ष निरीक्षकों पर ही आधार लागू नहीं किया गया है। बल्कि केंद्र व्यवस्थापक व सचलदल में शामिल सदस्यों के साथ ही केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को भी अपना आधार अपने पास रखना होगा।

पूर्व में बोर्ड परीक्षा के दौरान यह जानकारी मिली कि जब गणित या विज्ञान विषय की परीक्षा होती थी तो संबंधित विषय के अध्यापक अपना फोटो अन्य विषय के शिक्षक के कार्ड पर चस्पा करके ड्यूटी दे लेते थे। लेकिन अब आधार का भी मिलान किया जाएगा। ऐसे में शिक्षक परीक्षा के दौरान अपना फोटो किसी दूसरे के कार्ड पर नहीं लगा पाएंगे।


डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के अंदर अपने कालेज के सभी शिक्षकों के आधार कार्ड निर्धारित प्रपत्र पर सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। आधार नंबर के साथ आधार कार्ड की फोटो कापी भी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed