{"_id":"5a300efb4f1c1b6a678c1540","slug":"91513099003-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री प्रकरण: 105 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री प्रकरण: 105 पहुंची संख्या
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फर्जी डिग्री मामले में चिह्नित शिक्षकों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। हालांकि शासन के स्पष्ट आदेश के अभाव में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही। मामले में 69 शिक्षकों ने नोटिस का जवाब दे दिया है। वहीं दो ने हाईकोर्ट स्टे भी प्रस्तुत किया।
फर्जी डिग्री और अंकों में हेराफेरी मामले की एसआईटी जांच की आख्या के आधार पर जिले के 105 शिक्षक शिक्षिकाओं को चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए हैं। बीएसए एसके तिवारी ने सभी शिक्षक प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है।
वहीं वित्तीय अधिकार निरस्त करते हुए स्कूल खातों का संचालन अधिकार भी रोक दिया है। हालांकि शासन के अगले दिशा निर्देश न मिलने से विभाग असमंजस में है। वे इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई नहीं कर पा रहे। बीएसए के अनुसार नोटिस के जवाब में जिले के 69 शिक्षकों ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत किए हैं। वहीं दो शिक्षकों ने कोर्ट का स्टे आर्डर भी प्रस्तुत किया है।