फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पार्किग का नहीं इंतजाम, हर जगह जाम का झाम

पार्किग का नहीं इंतजाम, हर जगह जाम का झाम

Mon, 06 Nov 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पार्किग का नहीं इंतजाम, हर जगह जाम का झाम
Jam - फोटो : Jam
फिरोजाबाद। कहने को नगर पालिका से नगर निगम बन गया। शहर में आज भी सबसे बड़ा मुद्दा पार्किंग है। नगर निगम द्वारा पार्किंग का स्थाई इंतजाम नहीं करने से पूरे शहर में जाम का झाम नजर आता है। वर्षों से जाम की समस्या अब गंभीर हो चली है। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने पर निगम के अफसरों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


कांच की चूड़ियों के नाम से देश-विदेश में मशहूर फिरोजाबाद में हर कदम पर मिलने वाले जाम से शहर की छवि धूमिल हो रही है। शहर की सात लाख से अधिक आबादी है। यहां हजारों की संख्या में चार पहिया, तिपहिया, दुपहिया वाहन हैं। इसके बाद भी नगर निगम आजतक शहर में स्थाई पार्किंग का इंतजाम नहीं कर सका। शहर के प्रमुख सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, स्टेशन रोड, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, नालबंद चौराहा, रसूलपुर, जाटवपुरी, नगला बरी, कोटला चुंगी, जलेसर रोड हर चौराहे पर हर वक्त जाम का झाम नजर आता है।
विज्ञापन


शास्त्री मार्केट शहर का मुख्य बाजार है। बाजार में खरीदारी करने के लिए अधिकांश लोग वाहनों से पहुंचते हैं, लेकिन यहां भी पार्किंग का इंतजाम नहीं है। मार्केट के बीचोबीच दुकानों के आगे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का दर्जा मिले तीन साल गुजर गए, परंतु नगर निगम पूरे शहर में कहीं स्थाई पार्किंग नहीं बनवाई। पार्किंग के नाम पर इतना अवश्य हुआ कि नगर निगम द्वारा शहर के संत कंपाउंड, जलेसर रोड क्लब चौराहा तथा कोटला चुंगी चौराहे पर लाखों रुपये में ठेके उठा दिए गए। ठेके के नाम पर नगर निगम अफसर ठेकेदारों से वसूली करा रहे हैं। चौराहों पर लगने वाले जाम से कोई सरोकार नहीं है।


पिछले दो-तीन साल में शहर में ई-रिक्शा की बाढ़ आ गई है। शहर के सुभाष तिराहे से लेकर अधिकांश चौराहों पर ई-रिक्शा चलते हैं। सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, संत कंपाउंड, सेंट्रल चौराहे, नालबंद से रसूलपुर तक ई-रिक्शा की भरमार है। सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा के संचालन से जाम की समस्या पहले से गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed