{"_id":"59dd09f24f1c1bd0538b6db5","slug":"91507658226-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने मारा विद्युत ठेकेदार के गोदाम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने मारा विद्युत ठेकेदार के गोदाम पर छापा
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
raid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। 33 केवी एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन को बिछाने वाले ठेकेदार के गोदाम पर जिलाधिकारी ने छापामार कार्रवाई की। लाइन बनाने को आए तार व अन्य सामान को बाजार में बेचे जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने गोदाम पर मिले लाखों रुपये के सामान की ठेकेदार से जानकारी जुटाते हुए संबंधित कार्य व माल के कागजातों सहित तलब किया है।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा मंगलवार सायं साढ़े चार बजे करीब अधिकारियों के साथ लाइनपार नगला सोना स्थित दिव्यांशु इंजीनियरिंग कंपनी के गोदाम पर पहुंची। डीएम ने लाइन करीब दो माह पूर्व ही पूरी होने, लाइन का मापन (मेजरमेंट) होने पर गोदाम पर मिले बिजली के सामान को वापस न किए जाने की बात ठेकेदार जोगेंद्र से पूछी।
मौके पर मिले ढाई हजार मीटर बिजली का तार व अन्य सामान के बारे में पूछा। उन्होंने साथ आए अधिकारियों से मौके पर मिले लाखों रुपये के सामान की सूची तैयार कराई। ठेकेदार के साथ ही विद्युत अधिकारियों को बुधवार दोपहर में सभी कागजातों के साथ अपने कार्यालय बुलाया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा विद्युत विभाग के सामान को बेचे जाने की शिकायत मिली थी। कुछ सामान मौके पर मिला है।
विज्ञापन
मापन के बाद सभी सामान को स्टोर में जमा कराना चाहिए था। जिसकी जांच की जा रही है। यदि कुछ गड़बड़ी मिलेगी तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।