{"_id":"59dbaa844f1c1bec538b6961","slug":"91507568260-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से कहा, जल्द घोषित किया जाए सोरों को तीर्थनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से कहा, जल्द घोषित किया जाए सोरों को तीर्थनगरी
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को ज्ञपन देते भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने मुलाकात कर सोरों सूकर क्षेत्र को तीर्थस्थलों की सूची में शामिल कराने की मांग उठाई। उन्होंने अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही सोरों को तीर्थस्थल बनाए जाने की मुहिम की जानकारी भी दी। जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी को जिले में आगमन के लिए आमंत्रित किया। इस पर मुख्यमंत्री ने सोरों आने की इच्छा भी जताई।
मुख्यमंत्री को भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोरों सूकर क्षेत्र में भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह के अवतरण के संबंध में बताया। सोरों के एतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरों के आलेखों की पुस्तक भी भेंट की। भाजपा जिलाध्यक्ष को उन्होंने आश्वस्त किया कि वह सोरों के संबंध में इस पुस्तक को पढ़ेंगे। सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की दिशा में भी वे काम करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि काफी देर तक मुख्यमंत्री से जिले के अन्य विकास के बिंदुओं पर भी उनकी वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि जिला सृजन होने के बाद अभी तक कई विभाग ऐसे हैं जहां अधिकारियों की तैनाती नहीं हो पाई है। अन्य जिलों के अधिकारी बतौर प्रभारी ऐसे विभागों का कार्य देख रहे हैं। इससे सरकारी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बिजली, पानी, बाईपास सड़क सहित अन्य विकास की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से लिया है। कासगंज सोरों आने का भी उन्होंने भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सार्थक मुलाकात में उम्मीद बढ़ी है कि सोरों सूकरक्षेत्र तीर्थस्थल घोषित हो सकता है और विकास के कार्य भी होंगे।