फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुठभेड़ में घायल सिपाही के आंत का हुआ ऑपरेशन

मुठभेड़ में घायल सिपाही के आंत का हुआ ऑपरेशन

Mon, 09 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल सिपाही के आंत का हुआ ऑपरेशन
कासगंज।
विज्ञापन

छात्र रेहान की रिहाई के बाद बदायूं के दातागंज के जंगल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल सिपाही मानवेंद्र का बरेली के राममूर्ति अस्पताल में सफल ऑपरेशन हो गया है। पेट में गोली लगने के कारण सिपाही की दोनों आंतों में जख्म हुआ था। चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन करके बड़ी आंत के करीब सात इंच टुकड़े को काट दिया। जबकि दूसरी आंत को ऑपरेशन के माध्यम से सही कर दिया।

गौरतलब है कि सर्विलांस टीम के सिपाही मानवेंद्र अपहरण में शामिल इनामी बदमाश विमलेश मुखिया भी गिरफ्तारी में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस से घिरता देख भागने की कोशिश कर रहे बदमाश विमलेश मुखिया को सिपाही मानवेंद्र ने जैसे ही दबोचा वैसे ही बदमाश ने सिपाही के पेट में गोली मार दी। गोली लगने बाद भी मानवेंद्र ने बदमाश को नहीं छोड़ा। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे कब्जे में ले लिया। गंभीर घायल मानवेंद्र को बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रविवार की देर सायं ऑपरेशन किया। अब सिपाही की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मानवेंद्र को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं हैं। ऑपरेशन के बाद अब वह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed