फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बदहाली पर आंसू बहा रही पराग डेयरी

बदहाली पर आंसू बहा रही पराग डेयरी

Wed, 27 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बदहाली पर आंसू बहा रही पराग डेयरी
शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड पर स्थिति पराग डेयरी अधिकारियों की उपेक्षा और बदहाली पर आंसू बहा रही है। करोड़ों रुपये का अनुदान मिलने के बाद डेयरी की दशा सुधरी नहीं है। यहां मात्र छह सौ से आठ सौ लीटर दूध रोज आ रहा है। आलम यह है कि कर्मचारी भी दफ्तर में नहीं बैठ रहे। इसके चलते कार्यालय
विज्ञापन

परिंदों का आशियाना बन गया है।

शासन ने क्षेत्रीय किसानों और पशुपालकों को उचित लाभ दिलाने और सफेद क्रांति के उद्देश्य से डेयरी की स्थापना की थी। लेकिन स्थानीय राजनीति का शिकार होने के चलते दुग्ध उत्पादक संघ अपनी पहचान नहीं बना सका। सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डेयरी चालू करने और इसके उत्थान के लिए बड़ी मात्रा में रकम अवमुक्त की थी।
विज्ञापन


पार्टी महासचिव सांसद रामगोपाल यादव ने शिलान्यास किया था। उस समय किसानों का बकाया भुगतान कर दिया गया, लेकिन इस बीच भाजपा सरकार आने के बाद समितियों को भंग कर अध्यक्ष सपा नेता रामसेवक यादव को हटाते हुए प्रबंध समन्वय आरके वाजपेयी का कानपुर ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डेयरी के प्रधान प्रबंधक अखिलेंद्र मिश्र देख रहे हैं, लेकिन वह ज्यादातर समय आगरा कार्यालय में बिताते हैं। इसके चलते कई दिनों से डेयरी का कार्यालय नहीं खुल रहा है।

क्षेत्रीय परिवेक्षक अवधेश राय ने बताया दुग्ध उत्पादक संघ पराग ने गांव में करीब 400 समितियां गठित की। इनमे से 200 पजीकृत थीं, लेकिन वर्तमान में मात्र 60 समितियां काम कर रही है। जहां से रोज 600 से 800 लीटर दूध आता है। पिछले महीने हर रोज छह हजार लीटर दूध आता था। दूध उत्पादन की कमी पर उन्होंने बताया कि किसानों, कर्मचारियों और वाहन स्वामी को भुगतान नहीं होने से दूध का उठान ठप है। इसका पूरा लाभ निजी डेयरी संचालक उठा रहे हैं।


पराग डेयरी पर तैनात कर्मचारियों को विगत पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उनके परिवार आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन और शासन से वेतन भुगतान कराने की मांग की है। ताकि परिवार के लोग दीपावली मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed