{"_id":"59cbb1fe4f1c1bbe538b4bac","slug":"91506521598-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण की नगरी में 22 स्थानों पर होगा दशानन का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण की नगरी में 22 स्थानों पर होगा दशानन का दहन
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी में 22 स्थानों पर दशानन का दहन होगा। महानगर में ही तीन प्रमुख स्थानों पर रावण का पुतला जलाया जाता है। दशहरे का प्रमुख आयोजन रामलीला मैदान में होगा। प्रशासन ने भी सभी जगह सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए हैं।
शहर में महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में प्रमुख आयोजन होता है। यहां भारी भीड़ जुटती है। प्रशासन ने इस मेले की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सात सेक्टर में मेला स्थल को बांट दिया गया है। हर सेक्टर पर एक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है। आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक को भी रोक दिया जाता है। इसके अलावा सदर रामलीला मैदान और कृष्णा नगर के मैदान में भी रावण का दहन होगा। प्रशासन ने तीनों स्थानों के लिए फोर्स लगा दिया है। राया, बलदेव, गोवर्धन, गोकुल, फरह, मांट, नौहझील, छाता, कोसीकलां, सुरीर, टैंटीगांव, चौमुंहा और सौंख को मिलाकर 22 स्थानों पर रावण का दहन किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि सभी मैदानों की नियमित चेकिंग कराई जा रही है। रामलीला मैदान तक जाने वाले रास्तों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है।
खुफिया एजेंसियों को किया चौकस
दशहरा मेले पर सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकस कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों की निगहबानी की जा रही है। मेला स्थल पर पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया जाएगा। महिला पुलिस को भी तैनात किया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिस मौजूद रहेगी।