{"_id":"59cbae464f1c1b72548b4aad","slug":"91506520646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ विभागों में ई-पेमेंट की व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ विभागों में ई-पेमेंट की व्यवस्था लागू
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Paytm Payments Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब जिले की आठ निर्माण एजेंसियों में चेक से भुगतान गुजरे जमाने की बात होने जा रही है। एक अक्तूबर से ई-पेमेंट की व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को चेक बुक जमा करने को कहा है।
प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से डीडीओ पोर्टल की व्यवस्था लागू कर रही है। इस प्रक्रिया से पहले मथुरा जिले में 30 सितंबर तक ही विभिन्न विभागों में चेक द्वारा भुगतान किया जा सकेगा। एक अक्तूबर से पोर्टल के माध्यम से ही ई-पेमेंट होंगे। इसके लिए शासन ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें पीडब्लूडी, सिंचाई, वन, ग्रामीण अभियंत्रण, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, खाद्य एवं रसद और पीएलए शामिल हैं।
इन विभागों में अब तक चेक द्वारा भुगतान किए जा रहे थे, लेकिन 30 सितंबर तक सभी चेक बुक वरिष्ठ कोषाधिकारी ने मांग लिए हैं। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से शुरू हो रही भुगतान की नई प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को अपने डीएससी को कोषागार में पंजीकृत कराना होगा।