फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आज से शहर में हाईवे पर फर्राटा भरेगा ट्रैफिक

आज से मथुरा में हाईवे पर फर्राटा भरेगा ट्रैफिक

Mon, 25 Sep 2017 07:44 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
आज से शहर में हाईवे पर फर्राटा भरेगा  ट्रैफिक
फ्लाई ओवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। सोमवार से शहर के हाईवे पर ट्रैफिक फर्राटा भरेगा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो फ्लाईओवर शुरू हो जाएंगे। एक फ्लाईओवर गोकुल रेस्टोरेंट के पास है जबकि दूसरा टाउनशिप पर। रफ्तार के इन दोनों प्रोजेक्ट के शुरू होने से रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार मिल जाएगी। कई प्वाइंट पर जाम के झाम से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


25 सितंबर को शहर को विकास के दो बड़े प्रोजेक्ट मिल जाएंगे। इन दोनों प्लाईओवर पर ट्रैफिक रफ्तार भरने लगेगा। गोकुल रेस्टोरेंट वाला फ्लाईओवर शुरू होने से आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ जाएगी। जन्मस्थान और वृंदावन मसानी रोड होकर जाने वाले वाहन सीधे हाईवे पर चढ़ जाएंगे। वहीं टाउनशिप वाला फ्लाईओवर शुरू होने से वाहनों को सर्विस रोड से नहीं गुजारा जाएगा। वहीं गोकुल, महावन, बलदेव और अलीगढ़ को जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से होकर गुजर जाएंगे जिससे जाम नहीं लगेगा। अभी तक वाहनों की भीड़ से यहां जाम लग जाता था।
विज्ञापन


टाउनशिप फ्लाईओवर
लागत- 24 करोड़
लंबाई-200 मीटर
चौड़ाई-20 मीटर
निर्माण शुरू हुआ- मार्च 2015

गोकुल रेस्टोरेंट फ्लाईओवर
लागत-13 करोड़
लंबाई-598 मीटर
चौड़ाई-20 मीटर
निर्माण शुरू हुआ- मार्च 2015

रिफाइनरी के पास भी जल्द शुरू होगा फ्लाईओवर
आगरा-दिल्ली हाईवे पर रिफाइनरी के पास फ्लाईओवर जल्द शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि दो महीने के भीतर इस फ्लाईओवर को भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed