{"_id":"59c150574f1c1bb5688b5711","slug":"91505841239-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश से ताल्लुक रखते थे गार्डनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश से ताल्लुक रखते थे गार्डनर
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
ब्रिटिश हुकूमत के समय से गार्डनर परिवार जिले में रहता है। यह परिवार ब्रिटिश फौज में कर्नल रहे जुलियन जेम्स गार्डनर के वंशज हैं। दो दशक पहले ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड के लिए यहां रहने वाले जुलियन गार्डनर का सदस्य बनने के लिए दावा हुआ था। उस समय यहां का गार्डनर परिवार काफी सुर्खियों में रहा। मनौटा गांव में काफी समय से गार्डनर परिवार रहता है। ज्यादातर परिवार के लोग भारत के विभिन्न शहरों में रह रहे हैं। होटल, फिल्म व अन्य कारोबार और नौकरियों में लोग जुड़े हैं। परिवार के लोगों का ज्यादातर समय अन्य शहरों में ही गुजरता है। कुछ समय के लिए ही वे अपने गांव में घूमने के उद्देश्य से आते हैं। गांव के बाहर रहने के कारण उनकी जमीनों पर दबंगों की निगाह लगी रहती है और दबंगों ने कब्जे भी कर लिए हैं। पीड़ित रसल गार्डनर ने बताया कि गांव के दबंग चाहते हैं कि वह अपनी संपत्ति छोड़कर चले जाएं।
जमीन को लेकर की जा रही जांच
कासगंज। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि गार्डनर परिवार की जमीन से जुड़ा विवाद होने के कारण मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कहां जमीन की क्या स्थिति है ये दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि यह विवाद काफी पुराना भी है। जमींदारी से पहले के रिकॉर्ड को देखा जाएगा।
एफआईआर दर्ज कर की जा रही कार्रवाई
कासगंज। सीओ शैलेंद्र लाल ने बताया कि गांव मनौटा में गार्डनर परिवार के रसल गार्डनर की ओर से दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य अज्ञात आरोपी भी चिह्नित किए जा रहे हैं।