{"_id":"59c126f94f1c1bad688b5565","slug":"91505830649-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहारी होगी जनकपुरी, इत्र गुलाल की होगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहारी होगी जनकपुरी, इत्र गुलाल की होगी बरसात
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में भरतपुर गेट स्थित जनकपुरी को भव्य रूप दिया जा रहा है। जनकपुरी की मनोरम तरीके से सजाया जा रहा है। 21 सितंबर को शहर में भगवान श्रीराम की बरात आकर्षण का केंद्र होगी।
मंगलवार को रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने के लिए अवलोकन किया। इसमें 75 फु ट ऊंचा पश्चिमी शैली में दुर्गामाता का महल तैयार किया जा रहा है। महल सहित पूरे परिसर को देशी-विदेशी फू लों व रंग बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। कोतवाली रोड से लेकर लाला गंज, तारघर तक का मार्ग दूधिया रोशनी से नहाएगा। जनकपुरी के तीनों ओर विशाल द्वार बनाए गए हैं। जनकपुरी में खान-पान, बच्चों के खिलौनों की दुकानें सजाई जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या होगी। इत्र व गुलाब जल की फु आरों से राम जी की बरात में आने वाले बरातियों का स्वागत किया जाएगा। इसमें यादव, स्वर्णकार, माली, लोधी, वाल्मीकि, गुर्जर, कोरी, जाटव समाज के लोग बरात का जनकपुरी मेें स्वागत करेंगे। । व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान मुख्य संयोजक कन्हैयालाल बजाज, संयोजक मदनमोहन श्रीवास्तव, बनवारीलाल गर्ग, संजय, शशांक पाठक, कन्हैयालाल अग्रवाल, अनूप, विनोद सर्राफ, पं अमित भारद्वाज, रशीद कुरैशी, नंदो उस्ताद सहित विभिन्न समाज के लोग मौजूद रहे।