{"_id":"597e19584f1c1be72d8b46c6","slug":"91501436248-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों पर उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों पर उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
sawan
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
भक्त गंगाघाटों पर पहुंचकर कांवड़े भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। कछला गंगाघाट पर तो कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ है, वहीं लहरा गंगाघाट पर भी मध्यप्रदेश, राजस्थान और आगरा क्षेत्र के कांवड़िए लगातार पहुंच रहे हैं।
श्रावण मास का आज चतुर्थ सोमवार है। बड़ी संख्या में कांवड़ ले जाने वाले कांवड़िए भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। लहरा से लगातार कासगंज की ओर राजस्थान, मध्यप्रदेश औश्र आगरा क्षेत्र के कांवड़ियों की टोलियां निकलती रहीं।
महिलाएं भी अपनी अपनी टोलियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं थीं। कछला गंगाघाट से बदायूं बरेली की ओर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या अधिक थी। बरेली की ओर जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे केसरिया रंग के परिधानों में निकल रहे थे।