{"_id":"596f923b4f1c1b52768b476f","slug":"91500484155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों शिक्षकों को आयकर विभाग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों शिक्षकों को आयकर विभाग का नोटिस
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में वकील के दफ्तर पर IT टीम ने का छापा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आयकर विभाग की नोटिस से परिषदीय शिक्षकों में हड़कंप है। मंगलवार को शिक्षक कल्याण समिति के सदस्यों ने लेखाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराकर निस्तारण की मांग की।
हर माह वेतन से हजारों रुपये आयकर कटा रहे शिक्षकों की नींद आयकर विभाग की नोटिस ने उड़ा दी है। वर्ष 2008 से लेकर 2015 तक के आंकड़ों का मिलान न होने पर विभाग ने जिले के सैकड़ों शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। परेशान शिक्षक शिक्षिकाएं अधिवक्ताओं और सीए के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को शिक्षक कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने लेखाधिकारी से मुलाकात कर आयकर विभाग की समस्या से अवगत कराया। साथ ही समस्या के निस्तारण की मांग की। समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान एवं यज्ञदेव भारद्वाज ने बताया कि शिक्षक शुरू से ही निर्धारित आयकर वेतन से कटा रहे हैं। ऐसे में सैकड़ों शिक्षकों को आयकर विभाग के नोटिस से उनकी परेशानी बढ़ रही है।
पूर्व सीए कंपनी द्वारा गलत आगणन के चलते आयकर विभाग ने तीन सौ से अधिक शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं। कुछ शिक्षकों को आईटीआर दाखिल न करने के चलते भी नोटिस मिले हैं। शिक्षक चिंता न करें, इनका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
-अजय यादव, लेखाधिकारी