{"_id":"596a5b574f1c1b44458b4747","slug":"91500142423-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
कासगंज-अतरौली मार्ग पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण युवक को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।
ढोलना के ग्राम नगला पट्टी निवासी पप्पू(40) पुत्र मदनलाल बाइक से कासगंज आने के लिए गांव से निकला था। जैसे वह सड़क पर आया तभी अतरौली की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसा होते देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मार्ग से नहीं हटे। पुलिस ने युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जाम लगा रहे आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि युवक काफी आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उसके इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाई जाए, जिससे उसका बेहतर इलाज हो सके। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।