{"_id":"596909c34f1c1bbc448b4712","slug":"91500056003-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर का विरोध करने पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोर का विरोध करने पर किया पथराव
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। मिश्रित आबादी वाले मथुरा दरवाजा क्षेत्र में रात को शोर मचाने का विरोध करने पर युवकों ने पथराव कर दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है।
घटनाक्रम गुरुवार रात 11:30 बजे का है। कुछ युवक सड़क पर कबड्डी खेल रहे थे। इस दौरान काफी शोर हो रहा था। पास में ही रहने वाले लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने युवकों से शोर न करने की बात कही। इसे लेकर दूसरे समुदाय के युवक भड़क गए और विवाद हो गया। युवकों ने लक्ष्मीनारायण के घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पायल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है।
अन्य हमलावरों की तलाश में किशोरपुरा, गौरा नगर कालोनी आदि इलाकों में दबिश दी गई है। स्थानीय लोगों ने हमलावर युवकों के सड़क घेरकर टेंपो खड़ा करने की शिकायत भी की। पुलिस ने सड़क पर खड़े 7 टेंपो को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा लिया है। मामले में किसी पक्ष से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।