फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जवाहर पुल से यमुना में कूदा युवक

जवाहर पुल से यमुना में कूदा युवक

Fri, 14 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जवाहर पुल से यमुना में कूदा युवक
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जवाहर पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। उसकी पीछे आई पत्नी ने भी पुल से कूदने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला को किसी तरह रोका। पुलिस का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया है। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन

राधा नगर, फाउंड्री नगर निवासी बबलू (35) कबाड़ का काम करता था। शुक्रवार 11:30 बजे वह मोहल्ले में परचूनी के खोखे पर बैठा था। अचानक वह विक्रेता को एक कागज देकर चला गया। कागज पर लिखा था कि एक घंटे बाद मेरी लाश यमुना में मिल जाएगी। लोगों ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी ऊषा को दी। पत्नी जब तक आती, बबलू ने जवाहर पुल से यमुना में छलांग लगा दी। यह देखकर भीड़ लग गई। पति को यमुना में गिरा देखकर ऊषा भी पुल से कूदने लगी। लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आ गई। हालांकि पुलिस के सामने भी ऊषा ने पुल से कूदने की कोशिश की। बाद में महिला पुलिस को बुलाकर उसे थाने भेजा गया। बबलू की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। देर शाम तक स्टीमर से गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। परिचितों ने बताया कि बबलू के भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। तब से वह तनाव में था। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि बबलू को गुरुवार को शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। शुक्रवार सुबह भी उनमें विवाद होने लगा। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed