{"_id":"59441feb4f1c1bba5e8b46fb","slug":"91497636843-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान भेजने को विधायक से मांगी 10 लाख की चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान भेजने को विधायक से मांगी 10 लाख की चौथ
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान भेजने को विधायक से मांगी 10 लाख की चौथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
भाजपा सदर विधायक से पाकिस्तान भेजने के लिए 10 लाख रुपये की चौथ मांगने व परिवार सहित जाने से मार देने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौथ के लिए डाक से दिल्ली से पत्र भेजा गया है। पत्र मिलते ही हड़कंप मच गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है्र। उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए है।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को डाक से एक लिफाफा मिला। इस लिफाफे को खोलते ही विधायक के होश उड़ गए। विधायक से 10 लाख रुपये की चौथ पाकिस्तान भेजने के लिए मांगी गई। 17 जून तक यह रकम छर्रा मैन चौराहे तक न पहुंचाने पर विधायक सहित पूरे परिवार को काट कर टुकड़े कर देने की धमकी लिखी गई है। उन्होंने इस मामले की जानकारी एसपी को दी। विधायक ने चौथ मांगने वाले आरोपी सफीतुल्ला एवं नेत्रपाल वीरेश के खिलाफ कार्रवाई करने एवं सुरक्षा की मांग करते हुए एसपी को पत्र सौंपा।
एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विधायक का कहना है कि पत्र दिल्ली की डाक से आया है। पत्र की प्रति एसपी को उपलब्ध करादी गई है। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पत्र में जिन लोगों के नाम का उल्लेख है उनको नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। विधायक एवं उनके परिवार की सुरक्षा के निर्देश भी कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं।